22 फ़रवरी 2014 - 20:30
दो जवानों की शहादत के बाद सऊदी अरब में शिया मुसलमानों का विशाल प्रदर्शन।

सऊदी अरब के अल अवामिया शहर में आले सऊद के नौकरों के हाथों दो शिया जवानों की होने वाली शहादत के बाद क़तीफ़ प्रदेश में सैंकड़ों लोगों नें आले सऊद के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया है।

सऊदी अरब के अल अवामिया शहर में आले सऊद के नौकरों के हाथों दो शिया जवानों की होने वाली शहादत के बाद क़तीफ़ प्रदेश में सैंकड़ों लोगों नें आले सऊद के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया है।जुमेरात और जुमे को क़तीफ़ के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर आले सऊद मुर्दाबाद की आवाज़ें गूँज उठीं। क़तीफ़ के शहर में यह रैलियां को निकाली गईं जिनमें इस प्रदेश के सैंकड़ों लोगों नें भाग लिया और शहीद किये गए नौजवानों के लिये न्याय की माँग की। जुमे के दिन भी अल अवामिया शहर में सैंकड़ों महिलाओं और मर्दों नें सड़कों पर निकल कर आले सऊद मुर्दाबाद के नारे लगाए और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जबकि जुमे की नमाज़ के ख़ुतबों में भी ओलमा नें आले सऊद सरकार की इस घिनौनी कार्यवाही की आलोचना करते हुए जनता से कहा कि शहीदों के ऊपर सिर्फ़ रोना और कुछ आँसू बहाना काफ़ी नहीं है बल्कि शहीदों के ख़ून का बदला लेने के लिये मैदान में उतरना ज़रूरी है।